कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा का निधन, सोनिया व राहुल ने जताया शोक

NEW DELHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोहरा का आज निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने फोर्टिस एक्सकॉर्ट हॉस्पीटल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने उन्हें सच्चा कांग्रेसी बताया।

गौरतलब है कि मोतीलाल वोहरा कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं में थे, जिन पर गांधी परिवार को सबसे अधिक भरोसा रहा। मोती लाल वोहरा दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उत्त प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) के पद पर लंबे समय तक काम किया। उनकी उम्र व सेहत को देखते हुए हाल ही में पार्टी ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया था व उनके स्थान पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को नियुक्त किया था। वोहरा ने कल ही अपना 93वां जन्मदिन मनाया था।

error: Content can\\\'t be selected!!