चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सेवादल के पूर्व चेयरमैन अपने साथियों समेत भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से नाराज कांग्रेसी नेताओं का भाजपा में शामिल होना जारी: जतिंदर मल्होत्रा

CHANDIGARH, 13 DECEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व चेयरमैन महावीर शर्मा आज अपने साथियों सहित कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो गए। महावीर शर्मा और उनके साथियों को चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पार्टी के पटके पहनाकर पार्टी में शामिल किया व उनका स्वागत किया।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि महावीर शर्मा समाजसेवी व्यक्ति हैं और काफी लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे तथा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की लोक विरोधी नीतियों से आम लोगों के साथ-साथ कांग्रेसी भी असंतुष्ट हैं। भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मल्होत्रा ने कहा कि आज देश के हर नागरिक को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोदी भारत को विश्व में नंबर एक बनाने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी हर दिशा में रोड़े अटका रही है लेकिन देश जाग चुका है और मोदी की अगुवाई में इसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ता आज से भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता हैं और इनसे पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा 2024 में एक बार फिर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने में सहयोगी होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के साथ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, पूर्व मेयर पूनम शर्मा और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!