कांग्रेस को झटका, आपकी आवाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व पार्षद मौर्या

नगर निगम के पूर्व पार्षद राम सुमेर मौर्या ने थामा नवगठित आपकी आवाज पार्टी का हाथ

बोले- शहर को बचाना है तो सभी भ्रष्टाचारियों का साथ छोड़ना होगा

CHANDIGARH, 29 JANUARY: नगर निगम के पूर्व पार्षद राम सुमेर मौर्या आपकी आवाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। मौर्या इस समय कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। उससे पहले वे बहुजन समाज पार्टी में भी रहे थे और 2006 में चुनाव जीत कर पार्षद बने थे। 

मौर्या ने कहा कि चंडीगढ़ शहर कभी देश में नंबर वन होता था लेकिन कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी जैसे भ्रष्ट दलों ने शहर को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। इसलिए उन्होंने नई और साफ सुथरी पार्टी में शामिल होने का मन बनाया। मौर्या ने कहा कि वह आपकी आवाज पार्टी में शामिल होकर जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। आपकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने उनका अपने दल में स्वागत किया और कहा कि मौर्या के शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

प्रेमपाल चौहान ने बताया कि हमे चंडीगढ़ की जनता का बहुत समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियों ने अपने फायदे के लिए शहर का बहुत नुकसान किया है। आए दिन चंडीगढ़ में घोटाले होते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का भी कुछ ऐसा ही हाल है इसलिए शहर के लोग उनकी पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। चौहान ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता कांग्रेस और बीजेपी पार्टी से पहले से ही परेशान थी अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस का साथ देकर यह साबित कर दिया है कि इन तीनों पार्टियों का मकसद सिर्फ सत्ता पाना है। अब जनता की नजर आप की आवाज पार्टी पर टिकी है। चौहान ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी शहर वासियों की मांगो को हर मोर्चे पर उठायेगी। चौहान ने कहा कि वे हाऊसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वालो को मालिकाना हक़, ठेकेदारी प्रथा पर काम करने वालों और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, किराये पर रहने वाले लोगों को अपना घर आदि की मांग रखेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!