श्री गणपति मोहत्सव सभा चंडीगढ़ ने घग्घर में किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन

CHANDIGARH: श्री गणपति मोहत्सव सभा चंडीगढ़ हर साल गणेश चतुर्थी पर सेक्टर-32 की मार्केट में बड़ी धूमधाम से वॉटर प्रूफ टैंट में गणेश जी को विराजमान करती है व इस पर्व को हर्षउल्लास से मनाती है। सभा के प्रधान प्रदीप बंसल व जनरल सेक्रेटरी अजय बंसल ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए व प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करते हुए गणपति उत्सव छोटे पैमाने पर मनाया गया।

मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय के अनुसार इस बार गणपति जी की ईको फ़्रेंडली मूर्ति को ग़ुगा माडी मंदिर में विराजमान किया गया था। आज गणपति प्रतिमा को विधि-विधान से पूजा करके विसर्जन के लिए दोपहर 2 बजे घग्घर ले जाया गया। बड़ी धूमधाम से पंडित नवीन शास्त्री द्वारा पूजन करके प्रतिमा का विसर्जन किया गया व गणपति जी से प्रार्थना की गई कि इस बार संसार से कोरोना रूपी महामारी को पूरी तरह से अपने साथ ले जाएं। क्योंकि माना जाता है कि गणपति जी विघ्नहरता हैं।

इस मौके पर खास तौर पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता व सेक्टर वासी शामिल हुए व गणपति जी से आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में सभा के प्रधान प्रदीप बंसल, महामंत्री अजय बंसल, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता , उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सेक्रेटरी आशीष शर्मा व संजीव मित्तल ने विशेष भूमिका निभाई। इस बार ख़ासतौर पर महिलाओं ने इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बबीता बंसल, दीपिका बंसल, शारू अग्रवाल, रमा मित्तल, कविता गुप्ता व नमिशा ने गणपति जी के भजन गाए।

error: Content can\\\'t be selected!!