सुभाष चावला ने की चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के चेयरमैन की नियुक्ति, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चावला ने आज चंडीगढ़ कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ का नया चेयरमैन नियुक्त किया। इस पद पर अधिवक्ता नीरज हंस को नियुक्त किया गया है। नीरज हंस पिछले 16 वर्ष से जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे हैं। नीरज हंस पूर्व में बार एसोसिएशन के खजांची और सेक्रेटरी के पद पर भी चुनाव जीत चुके हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि आज की राजनीति में बुद्धजीवी लोगों का हिस्सा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीरज हंस आने वाले समय में बअधिक से अधिक अधिवक्ताओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरमेल केसरी ने नीरज हंस को कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ ( लीगल सेल ) का चेयरमैन बनने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता पवन शर्मा, एएस गुजराल, एनके नंदा, पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत चौहान, स्वराज अरोरा, हीरा लाल कुंद्रा, राजीव राना, मुकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!