BJP पर कांग्रेस का एक और प्रहार: 25 को नगर निगम का घेराव करेंगे चंडीगढ़ के कांग्रेसजन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज एक बैठक कर नगर निगम की हाउस मीटिंग के अवसर पर 25 सितंबर को सेक्टर 17 में भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया।

एच.एस. लकी जनरल सेक्रेटरी और चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि आज सुभाष चावला अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह फैसला लिया गया कि पूरे चंडीगढ़ से कार्यकर्ता शहर के विभिन्न वार्डों से जुलूस की शक्ल में पहुंचेंगे और नगर निगम कार्यालय के सामने इकट्ठा होंगे। पार्टी के कार्यकर्ता झंडे और तख्तियां लिए हुए होंगे और भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगम चंडीगढ़ के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा सभी मोर्चों पर विफल रही है और शहर पर शासन करने में भी बुरी तरह फेल रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग निराश हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था को बदलने का समय आ गया है। बेठक में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अनुसूचित जाति के नेता की नियुक्ति करने पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एआईसीसी के नेतृत्व का धन्यवाद किया और धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया। चंडीगढ़ कांग्रेस ने पंचकूला के मेजर अरुण राजपूत के दुखद निधन के पर भी शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के साथ संवेदना प्रगट की।

error: Content can\\\'t be selected!!