सुभाष चावला ने हुड्डा से की मुलाकात, जानिए दोनों के बीच किस मामले पर हुई चर्चा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सुभाष चावला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हरमेल केसरी ने बताया कि हुड्डा के सेक्टर-7 स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुभाष चावला को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुभाष चावला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चंडीगढ़ नगर निगम के इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के बारे में भी रणनीति पर चर्चा की। केसरी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुभाष चावला को विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में उनकी तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की तरफ से हर तरीके की मदद चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस को दी जाएगी।

गौरतलब है कि सुभाष चावला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच घनिष्ठ मित्र के संबंध रहे हैं। इस नाते दोनों नेताओं की आपसी मुलाकातें पहले भी समय-समय पर होती रही हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद सुभा चावला की भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!