चावला के विरोध में उठने लगे सुरः नगर निगम चुनाव के नजदीक चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बदलना हैरानी वाला फैसला, ये पार्टी का नुकसान न कर देः बावा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में अचानक नेतृत्व परिवर्तन से 360 डिग्री घूम चुकी पार्टी की भीतरी सियासत यहां नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए नई समस्या खड़ी कर सकती है। पार्टी में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला का विरोध अब जोर पकड़ने लगा है। संगठन के पदाधिकारी चावला की नियुक्ति के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं।

यह समय बदलाव के लिए नहीं था उचित

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुभाष चावला की नियुक्ति को आज हैरानगी वाला फैसला बताया। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से प्रदीप छाबड़ा को हटाकर सुभाष चावला हो उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जब नगर निगम चुनाव बिल्कुल नजदीक आ चुका है। यह समय इसके लिए उचित नहीं था। बावा ने कहा कि या तो प्रदेश अध्यक्ष को पहले ही बदल दिया जाता या फिर नगर निगम चुनाव के बाद बदला जाता।

नए फैसले से हर कोई सकते में

बावा ने कहा कि अब नगर निगम चुनाव क्षेत्र बड़ा हो गया है। शहर में 35 वार्ड हो चुके हैं व नगर निगम चुनाव की सरगर्मी शुरू होने में लगभग आठ महीने बचे हैं। ऐसे में जहां चुनाव लड़ने वालों ने अपने-अपने एरिया में तैयारी शुरू कर दी थी, वहीँ एक दम से पार्टी में इस बड़े बदलाव ने सबको हैरान करने के साथ सकते में डाल दिया है। बावा ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस हाईकमान का हर आदेश सर्वपरि है लेकिन आशंका है कि चुनावी वर्ष में यह बड़ा फैसला कहीं पार्टी को नुकसान न पहुंचा दे।

यह निर्णय कार्यकर्ताओं का मनोबल न तोड़ दे

बावा ने कहा कि शहर में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से बीजेपी के हर जनविरोधी फैसलों का डटकर विरोध करते आ रहे हैं। चाहे वो केंद्र सरकार के हों, चंडीगढ़ प्रशासन के हों या चंडीगढ़ नगर निगम के हों लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के मामले में पार्टी का समय के अनुरूप फैसला न होने से यह भी आशंका है कि ताजा निर्णय कहीं कार्यकर्ताओं का मनोबल न तोड़ दे।

WhatsApp पर खबरें प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक कर हमें Join करें https://chat.whatsapp.com/EGcujC2CPJk74xO5gf13vA

Telegram के लिए यहां क्लिक करें https://t.me/anewsoffice

error: Content can\\\'t be selected!!