टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चण्डीगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 3 को 

CHANDIGARH, 2 MARCH: टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चण्डीगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गढ़वाल भवन सेक्टर 29 में रविवार 3 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे होगा।

यह जानकारी देते हुए परिषद के महासचिव गौतम सिंह बिष्ट ने बताया कि परिषद के जनरल हाउस के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजीव सिंह ठाकुर, सह चुनाव आयुक्त रघुवीर सिंह खरोला एवं रामानंद रतूड़ी के समक्ष प्रधान दीपक उनियाल दरिया, महासचिव गौतम सिंह बिष्ट एवं कैशियर पद हेतु जयेंद्र सिंह भंडारी को निर्विरोध चुना गया था। तत्पश्चात आपसी सहमति से विनोद सिंह भंडारी वरिष्ठ उप प्रधान, बीडी उनियाल उप प्रधान, अनिल पंवार सचिव, जयेंद्र भंडारी कोषाध्यक्ष, आलम सिंह भंडारी उपकोषाध्यक्ष, भगवान चंद्र डोटियाल सांस्कृतिक सचिव, प्रीतम सिंह नेगी खेल सचिव, महिपाल सिंह कठैत माल सचिव तथा कुंवर सिंह पुंडीर कोष निरीक्षक बनाए गए। प्रचार सचिव के लिए तेजपाल भंडारी, शीशपाल असवाल, संजय जोशी, होशियार सिंह पंवार, गजेंद्र रौतेला एवं अर्जुन सिंह रावत तथा सलाहकार पंडित कुशालानंद बिज्ल्वाण को चुना गया था।

इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य सर्वश्री सुंदर सिंह बिष्ट, सबल सिंह पुंडीर रविंद्र सिंह भंडारी, जगदीश असवाल, धन सिंह असवाल, बलवीर सिंह रावत, सबल सिंह  सजवाण, गुलाब सिंह खरोला, रतन सिंह असवाल, लाखीराम भारद्वाज, पूर्व प्रधान बुद्धिचंद डोटियाल, पूर्व महासचिव रायसिंह बिष्ट, सतीश जोशी, भूपेंद्र शर्मा, करण सिंह पंवार मान सिंह पंवार, मेहताब सिंह भंडारी, दीपक असवाल, रघुवीर सिंह पंवार, शंकर सिंह पंवार, जगदम्बा प्रसाद बिज्ल्वाण, जसपाल सिंह नेगी, बलबीर सिंह तोपवाल, बलबीर सिंह बागड़ी, विनोद पंवार, पार्षद कुलबीर सिंह बिष्ट, राधा कृष्ण उनियाल, शूरवीर सिंह डुंगरियाल, देवी प्रसाद उनियाल, संजय उनियाल, श्रीमती सुनीता भट्ट श्रीमती विमला देवी भंडारी, लीला सजवाण , रोमी बुटोला, अलका जोशी, समेत सैकड़ों लोग इस दौरान उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!