सेक्टर-42 में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का त्योहार

पार्षद जसबीर बंटी और गुरबख्श रावत ने महिलाओं संग ढोल की थाप पर डाला गिद्दा और भंगड़ा

CHANDIGARH, 18 AUGUST: सेक्टर-42 के कम्युनिटी सेन्टर में तीज का त्योहार आज बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सनातन धर्म मन्दिर सेक्टर-42 की महिला संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित इस तीज सेलिब्रेशन में वार्ड नंबर-24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी मुख्य अतिथि थे, जबकि सेक्टर-40 की पार्षद गुरबख्श रावत समारोह की विशिष्ट अतिथि थीं। इस मौके पर महिला संकीर्तन ने 50 साल से वकालत की प्रैक्टिस कर रहे जेसी बत्रा को सम्मानित किया गया।

महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान नीलम शर्मा ने बोलियां डाल कर समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी और पार्षद गुरबख्श रावत ने महिलाओं के साथ ढोल की थाप पर भंगड़ा और गिद्दा डाला। महिलाओं ने चरखा चलाकर तीज का त्योहार और झूले लेकर त्योहार मनाया। रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधानों से सजी महिलाओं ने इस मौके पर डीजे की धुनों पर बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर भी खूब धमाल मचाते हुए डांस किया। इस अवसर पर उषा रामपाल सहित विनोद कौशल, माला गर्ग, सुनीता सिंगला, उषा कंसल, मंजू जोशी, प्रोमिला कौशल, सुदेश कौशल, किरण नागपाल और कल्पना बमेला भी उपस्थित थीं।

error: Content can\\\'t be selected!!