14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की हुई बढ़ोतरी
CHANDIGARH, 7 JUNE (ANewsoffice): 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी आज 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। अब चंडीगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर ₹922.50 के बजाय ₹951.50 का मिलेगा। मोहाली में भी 922.50 रुपए से बढ़कर 951.50 रुपए में मिलेगा। पंचकूला में 939.50 रुपए के बजाय अब 968.50 रुपए का मिलेगा। लुधियाना में 14.2kg गैस सिलेंडर ₹940 से बढ़कर ₹969 का मिलेगा। जालंधर में 942.50 से बढ़कर 971.50 रुपए में मिलेगा। उल्लेखनीय है कि तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है।

