तिवारी ने चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले की निंदा की, दीपा दुबे व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

CHANDIGARH:  चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी ने प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे पर कल रात हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए एसएसपी से दीपा दुबे व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने तथा इस गोलीकांड के दोषियों को गिफ्तार करने की मांग की है।

तिवारी ने एक बयान में कहा कि रात में जिस तरह चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर जानलेवा हमला किया गया, उससे जाहिर है कि चंडीगढ़ में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। शहर में एक महिला नेता को उसी के घर के बाहर निशाना बनाकर गोलियां चलाई जा सकती हैं तो एक आम आदमी कैसे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकता है। इसलिए इस गोलीकांड के दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि अपराधियों के हौसले को तोड़ा जा सके। तिवारी ने एसएसपी से मांग की है कि चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे व उनके परिवार को खतरे के मद्देनजर तुरंत पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

error: Content can\\\'t be selected!!