ताइक्वांडो को प्रोत्साहित करने के लिए कैपिटोल लीगल सर्विसेज ने चंडीगढ़ के अंडर-19 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए

कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा और पूर्व मेयर केवल कृष्ण आदिवाल ने भी किया संबोधित

CHANDIGARH, 23 FEBRUARY: ताइक्वांडो खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कैपिटोल लीगल सर्विसेज सेक्टर-37 चंडीगढ़ ने आज चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के अंडर-19 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट भेंट किए।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां खिलाड़ियों के उत्साह को देखकर यह महसूस हुआ कि अगर इन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तो निश्चय ही ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ और भारत का नाम रोशन करेंगे। प्रदीप शर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों में प्रतिभा का भण्डार छुपा है। बस इसे निखारने की जरूरत है। हमारा सदैव प्रयास रहा है कि जरूरतमंद की हर संभव मदद की जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के पूर्व मेयर केवल कृष्ण आदिवाल ने कहा कि हमारे संगठन का प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़कर उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी से अवगत करवाया जाए। इस मौके पर एडवोकेट त्रिदीप शर्मा ने कहा कि मुख्य अतिथि सामाजिक चिंतक प्रदीप शर्मा वो काम कर कर रहे हैं जो जनप्रतिनिधि और सक्षम अधिकारी भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें उचित अवसर प्रदान करवाना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पुनीत जैन सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!