आज की कविताः झंडा ऊंचा रहे हमारा…

झंडा ऊंचा रहे हमारा
अमर रहे गणतंत्र हमारा
छब्बीस जनवरी आई है
यही संदेशा लाई है।

झंडा वंदन किया सभी ने
जन-गण-मन मिल गाया है
रंग-बिरंगे गुब्बारों ने
सबका मन हर्षाया है।

भांति-भांति की छटा झांकियों
की हर मन को भायी है
छब्बीस जनवरी आई है
बंटती आज मिठाई है।

झंडा फहरा रहा भवनों पर
हर घर पर मैदानों में
इसकी छटा निराली देखो
जोश भरे जवानों में।

भारत मां की रक्षा हेतु
सबने प्रण दोहराया है
भारत मां की जय का नारा
जोर से सबने लगाया है।

नौजवान करते परेड हैं
कदम से कदम मिलाते हैं
बैठ हाथी पर वीर साहसी
बच्चे खूब निकलते हैं।

उनको देख हमारा मन भी
खुशी से भर-भर आया है
अमर रहे गणतंत्र हमारा
सबने यही ध्याया है।

  • डॉ. प्रज्ञा शारदा, चंडीगढ़।
error: Content can\\\'t be selected!!