चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कूड़ा उठाकर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया

CHANDIGARH: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेलकूद मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज चंडीगढ़ पहुंचे तथा सेक्टर-32 स्थित निर्माण थिएटर के समीप आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस सफाई अभियान का आयोजन चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा व नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया था।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की शपथ दिलवाई।

साथ ही भाजपा कार्यकर्ता व नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियरों के साथ खुद भी सांकेतिक रूप से जगह-जगह से कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डालकर लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!