BJP उत्तराखंड प्रकोष्ठ Chandigarh की महिलाओं ने मनाई तीज, 80 वर्ष से ज्यादा की माताओं को किया सम्मानित

CHANDIGARH: BJP उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा की देखरेख में BJP उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज का त्यौहार गढवाल भवन सैक्टर-29 में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें BJP उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी व समाज की कई अग्रणी महिलाएं अपनी उत्तराखंडी वेशभूषा में दिखीं।

BJP उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे ने बताया कि इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर BJP चंडीगढ़ प्रदेश के प्रधान अरुण सूद व उनकी धर्मपत्नी अम्बिका सूद ने शिरकत की। इस मौके पर BJP महिला मोर्चा की चंडीगढ़ प्रदेश प्रधान व पार्षद सुनीता धवन, पूर्व मेयर एवं पार्षद आशा जयसवाल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद हीरा नेगी, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ट, रेखा रावत, उमा राणा, गौतम बिष्ट, गीता शर्मा, प्रशांत शर्मा, जसनप्रीत, अरविन्द सिंह रावत, दीपक उनियाल, रजनी ठाकुर, अल्का जोशी, तारा देवी पांडे, कविता शर्मा, शीतल नेगी, शांति बहुगुणा,पूनम कोठारी नन्दी, लीला सजवान, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट आदि भी मौजूद थीं।

कार्यक्रम में BJP उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने 80 साल से ऊपर की माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के अगले कार्यक्रम में 80 वर्ष से ऊपर के ऐसे पुरुषों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अभी तक समाज के कार्यों के लिए कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। कार्यक्रम में मंच संचालन रजनी ठाकुर ने किया।

error: Content can\\\'t be selected!!