छाबड़ा का सुबह-सुबह धमाकाः बोले- भाजपाई परिवारों के लोगों को पार्टी ज्वाइन कराए बिना कांग्रेस कमेटी में दिए गए पद, प्रदेश नेतृत्व को भ्रष्टाचार में भी लपेटा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी को लेकर पार्टी में जिसका अंदेशा था, वही शुरू हो गया है। शनिवार देर शाम को कमेटी की घोषणा के साथ ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। आज सुबह-सुबह उन्होंने फिर धमाकेदार सियासी बयानबाजी करके प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को असहज करने की कोशिश की है। छाबड़ा ने न केवल नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भाजपाई परिवार के लोगों को कांग्रेस में शामिल किए बिना नियुक्ति देने का आरोप लगाया है, बल्कि अब भ्रष्टाचार के आरोपों में भी प्रदेश नेतृत्व को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि नगर निगम चुनाव के लिए टिकट वितरण में भी खेला होगा। छाबड़ा ने उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की धमकियां दिए जाने का भी खुलासा करते हुए हर कुर्बानी के लिए तैयार रहने का ऐलान कर दिया है। छाबड़ा के इन बागी तेवरों से साफ है कि आने वाले दिनों में उनकी नाराजगी पार्टी पर भारी पड़ सकती है।

आपको बता दें कि फरवरी में खुद को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तरीकों से नाराज चल रहे प्रदीप छाबड़ा अब नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अपने नजदीकी साथियों को दरकिनार किए जाने से बेहर खफा हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा के साथ ही तुरंत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी थी। इसके बाद उन्होंने रात में एक के बाद एक ट्वीट भी करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के तरीकों पर सवाल उठाए थे। अब आज सुबह-सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर कांग्रेस ही नहीं, बल्कि शहर के सियासी गलियारों में भी हलचल मच गई है। छाबड़ा ने यह बयान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को संबोधित एक पत्र के रूप में जारी किया है। हम पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की इस ताजा पोस्ट को हू-ब-हू यहां प्रकाशित कर रहे हैं। पढ़िए…

आदरनीय अध्य्क्ष जी,
मैंने नई कार्यकारणी पर कोई ऐतराज नही किया दो बार सब को मुबारकबाद दी। चावला आप का काम लोगो को गुमराह करना
जिन के परिवार बीजेपी में उन को कांग्रेस बिना जॉइन किए पदाधिकारी बनाया।

मैंने तो यह कहा कि अगर 133 की बजाए 150 भी हो जाते तो को सी तनखाव देनी थी।
133 लोगो की जुम्बो लिस्ट
फिर भी कांग्रेसजन उदास,निराश व हताश

133 की लिस्ट में एक भी क्रिस्टियन नही
चंडीगढ़ कांग्रेस नेतृत्व हर किसी को नैपकिन पेपर की तरह यूज़ कर के फैंक देता है।
किसी को पानी भी नही पूछा जाता। सिर्फ चमचों का बोलबाला रहता है या जो है चुगलखोर व दोगले चहेरे वालो को तेहरीज़ मिलती है
क्यू की वो लोग न पार्टी के वफादार न लोगो के। आँखे दिखा डराने का काम करते है बड़े नेता जी को।
पार्टी फण्ड के नाम पर …..मास्क बेचने व न जाने क्या क्या खेल हुए।
झूठ,फरेब व चालाकी की शुरुआत का अभी आगमन ही हुआ है
? टिकटों के वितरण में भी खेला होवेगा।

*मुझे पार्टी से बाहर करने की धमकी दी जा रही है।अगर सच इतना कड़वा लग रहा है तो
मैं पार्टी की खातिर हर कुर्बानी के लिए तैयार हूं। मुझे डराओ मत
बाहर होकर भी मेरे बोलने के अधिकार को नही छीन सकते।
मुझे कोई फ्रुस्ट्रेशन नही बल्कि यह चावला साहिब आप के मन का वहम व डर है।

धन्यवाद ?
आप का साथी व शुभचिंतक
प्रदीप छाबड़ा
पूर्व मेयर व पूर्व अध्य्क्ष चंडीगढ़ कांग्रेस

ANews Office की खबर पर मुहर: चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी में प्रदीप छाबड़ा के नजदीकी गायब, विरोधियों को तवज्जो, चावला-छाबड़ा गुटों में बढ़ी दूरी
error: Content can\\\'t be selected!!