कनु शर्मा, सिंपल नैयर, युगांक्षीका और कुलजीत कौर कांग्रेस में हुईं शामिल

पार्टी निरंतर समर्पित और सक्रिय व्यक्तियों को साथ जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है: एचएस लक्की

CHANDIGARH, 2 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस को आज उस समय एक और बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों से जुड़ी रहीं कई सक्रिय महिला नेता कांग्रेस में शामिल हो गईं। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं ने विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने उनका स्वागत किया।

इन महिला नेताओं में कनु शर्मा पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और सिंपल नैयर भी शामिल हैं। दोनों आम आदमी पार्टी की महिला विंग में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। इसके अलावा युगांक्षीका और कुलजीत कौर, जो खेल जगत से जुड़ी होने के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती से जिताने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियां और समावेशी सोच ही उन्हें इस मंच तक लेकर आई है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है, जो हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों से निराश होकर तथा कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले और समाज के अलग-अलग वर्गों में सक्रिय लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे।
लक्की ने यह भी कहा कि पार्टी निरंतर ऐसे समर्पित और सक्रिय व्यक्तियों को साथ जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरे और जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे।

error: Content can\\\'t be selected!!