डड्डूमाजरा क्षेत्र में खस्ता हाल सड़कों के पुनर्निर्माण पर ममता डोगरा ने निगमायुक्त का आभार जताया

अपने वार्ड की अन्य समस्याएं भी निगम आयुक्त अमित कुमार के समक्ष रखीं। जल्द टेंडर पास करवाकर अन्य विकास कार्य भी शुरू कराने का आश्वासन मिला

CHANDIGARH, 17 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती ममता डोगरा ने आज नगर निगम आयुक्त अमित कुमार से मिलकर डड्डूमाजरा क्षेत्र में खस्ता हाल सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। ममता डोगरा ने बताया कि वह डड्डूमाजरा क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे को लेकर काफी समय से कॉलोनीवासियों के साथ संघर्ष कर रही थीं और कांग्रेस पार्टी द्वारा इस संबंध में रोष प्रदर्शन भी किया गया था।

ममता डोगरा ने कहा कि निगम आयुक्त से लगातार संपर्क बनाए रखने के बाद डड्डूमाजरा क्षेत्र में अब सड़कों का निर्माण कार्य करवाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए निगम आयुक्त का धन्यवाद व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान श्रीमती डोगरा ने अपने वार्ड की अन्य समस्याएं भी निगम आयुक्त के समक्ष रखीं। इस पर निगम आयुक्त अमित कुमार ने आश्वासन दिया कि डड्डूमाजरा क्षेत्र के विकास के लिए जल्द ही टेंडर पास किए जाएंगे, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!