सेक्टर-17 प्लाजा पर जुटे लोग, कांग्रेस, AAP, सपा और उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के पदाधिकारी भी पहुंचे समर्थन में
CHANDIGARH, 18 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ में ओबीसी रिजर्वेशन की मांग को लेकर आज ओबीसी फैडरेशन ने सेक्टर-17 प्लाजा पर कैंडल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के वरिष्ठ उप-प्रधान संजीव वर्मा, ओबीसी फैडरेशन के प्रधान बलविंदर मुल्तानी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह, पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला, कांग्रेस ओबीसी सैल चंडीगढ़ के प्रधान जतिंदर यादव, राजेश मौर्य, डॉ. अनिल कुमार, लक्ष्मण यादव, डॉ. सुधीर मेहरा, डॉ. लखविंदर सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए।

संजीव वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम समेत प्रशासन के सभी विभागों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग के अलावा प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से आग्रह किया गया कि चंडीगढ़ में ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाने में इस वर्ग के लोगों को हो रही परेशानी को भी तुरंत खत्म किया जाए।

