कहा-शहर की रैंकिंग सुधारने में नागरिकों के फीडबैक की अहम भूमिका
PANCHKULA, 29 APRIL (ANewsoffice): नगर निगम पंचकूला के आयुक्त विनय कुमार ने शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता ऐप या आधिकारिक फीडबैक लिंक (https://cf.sbmurban.org) के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दर्ज करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों का फीडबैक किसी भी शहर की स्वच्छता रैंकिंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह प्रक्रिया स्वच्छ सर्वेक्षण का एक प्रमुख आधार है।
विनय कुमार ने कहा कि नागरिकों द्वारा दिया गया फीडबैक नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में सहायता करता है। इससे योजनाओं और नीतियों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सकता है।
उन्होंने पंचकूला के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अग्रणी बनाने में अपना योगदान दें।

