प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी इंटक

NEET पेपर लीक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राम मंदिर की चढ़ावा चोरी में आरोपियों को बचा रही भाजपा सरकार: नसीब जाखड़

CHANDIGARH, 16 JULY (ANewsoffice): भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( इंटक) के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जाखड़ ने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने NEET परीक्षा में लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। सरकार की नाकामियों से आहत होकर 21 बच्चों ने अपनी जान दे दी और सरकार इतनी ढीठ बनी बैठी है कि बार-बार पेपर लीक होने पर भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लिया जा रहा। नसीब जाखड़ ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करके देश के करोड़ों हिन्दू सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया और भाजपा सरकार इस मामले के आरोपियों को भी बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए देश भाजपा को माफ नहीं करेगा। जाखड़ ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश इंटक द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन के जरिए विरोध दर्ज कराया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!