CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER (ANewsoffice): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस द्वारा कल से एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मेरी डिग्री का क्या ?’ शुरू किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना ने बताया कि बेरोजगारी, सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों और युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दों को इस अभियान में उठाया जाएगा। लुबाना ने बताया कि कल कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में इस पूरे कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कल से यूथ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मेरी डिग्री का क्या ?’

