चंडीगढ़ में भाजपा को फिर लगा बड़ा झटकाः निर्मला ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता AAP में हुए शामिल

दिल्ली के फूड एवं सप्लाई मंत्री इमरान हुसैन ने कहा- AAP की जीत होने पर वार्ड-3 समेत समूचे शहर के लोग गर्व से कह सकेंगे कि हम चंडीगढ़ वाले हैं

CHANDIGARH: आम आदमी पार्टी (AAP) की चंडीगढ़ में बढ़ती लोकप्रियता के चलते रोजाना सैकड़ों चंडीगढ़वासी AAP में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी रहीं निर्मला ठाकुर (पिंकी) आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों और बढ़ती लोकप्रियता के चलते मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ AAP में शामिल हो गईं। 

इस दौरान मंच पर मौजूद दिल्ली के फूड एवं सप्लाई मंत्री इमरान हुसैन समेत AAP के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और स्थानीय प्रत्याशी कमल कुमार ( यैंकी कालिया) व सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। AAP पदाधिकारियों ने निर्मला ठाकुर (पिंकी) का औपचारिक तौर पर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही हर उम्र वर्ग के लोगों, महिलाओं-बड़ों व बुजुर्गों ने AAP इस बार-केजरीवाल सरकार की आवाज बुलंद की। 

इस मौके पर दिल्ली के फूड एंड सप्लाई मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है, जो कहती है वो करती है। उन्होंने नगर निगम चुनाव में AAP के व्यापक जीत दर्ज करने पर दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी केजरीवाल मॉडल के तहत व्यापक जन-कल्याण कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले पायदान से लगातार पिछड़ते हुए आज 66वें पायदान पर आ खड़ा हुआ है लेकिन आम आदमी पार्टी की व्यापक जीत होने पर सिटी ब्यूटीफुल के नाम से पहचान बनाने वाले चंडीगढ़ को दोबारा नंबर-1 पर लाकर उसकी सुंदरता लौटाई जाएगी। साथ ही शहर की सबसे बड़ी समस्या डंपिंग ग्राउंड का भी निदान किया जाएगा। इसके अलावा 20,000 लीटर पेयजल सप्लाई देने के अलावा गारबेज कलेक्शन, सड़कों की बदहाल स्थिति में व्यापक परिवर्तन कर ऐसे काम किए जाएंगे कि चंडीगढ़ के लोग गर्व से कहेंगे कि हम चंडीगढ़ वाले हैं।’ 

इमरान हुसैन ने कहा कि वार्ड नंबर-3 के लोगों को न केवल एक बल्कि अनेकों सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देकर एक मौका देने की अपील की, ताकि विकास कार्यों के लिए उन्हें किसी प्रकार का व्यवधान दरपेश न आए। इमरान हुसैन ने क्वआप’ द्वारा नौजवानों, महिलाओं और बड़े-बुजुर्गों को कई सुविधाएं देने की बात कही, क्योंकि पहली बार नगर निगम चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने इस बार सबसे अधिक मौका नौजवानों और महिलाओं को ही दिया। क्वआप’ ने 50 प्रतिशत नौजवानों को चुनावी मैदान में उतारा है और सबसे अधिक टिकट भी महिलाओं को दी है, ताकि नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी तरीके से काम किया जा सके। 

error: Content can\\\'t be selected!!