भाजपा ने दूलों बरुआ को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी अमजद ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से दूलों बरुआ को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने दी। उन्होंने कहा कि दूलों बरुआ बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं और कई वर्षों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। चंडीगढ़ में भी बौद्ध धर्म के काफी अनुयायी हैं । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे में बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों के नेतृत्व को मजबूत करने और बौद्ध धर्म के लोगों को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने के लिए बरुआ अहम भूमिका अदा करेंगे और पार्टी को अधिक सुदृढ़ करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!