भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं की खरीदारी का लिया जायजा

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री रामवीर के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर 39 की अनाज मंडी का दौरा किया व गेहूं की खरीदारी का जायजा लिया। साथ ही मंडी में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश सचिव डॉ. हुकुमचंद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दीदार सिंह हल्लोमाजरा, उपाध्यक्ष सतिन्दर सिंह सारंगपुर व मनदीप सिंह पलसोरा आदि शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत भी की। इस बारे में महामंत्री रामवीर का कहना है कि पूरे हालात को देखते हुए उन्हें मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्था संतोषजनक मिली। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था थी। किसानों के बैठने के लिए व अपना अनाज रखने के लिए व्यवस्था भी की गयी है। अनाज की तुलाई व भर्ती भी बिल्कुल ठीक पाई गई।

रामवीर ने यह भी बताया कि उन्होंने मौके पर किसानों से बातचीत की तथा पाया कि किसान अपने अनाज की कीमत को 72 घंटे के भीतर प्राप्त कर बहुत खुश है। उन्हें अपनी फसल का तोल ओर मोल बिल्कुल ठीक मिल रहा है, बारदाने की कोई कमी नही है। रोजाना आने वाली फसल की पूरी भर्ती हो रही है। यह पहली बार हुआ है कि किसानों को फसल की कीमत 72 घंटे के अंदर उनके बैंक खातों में तक पहुंच रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!