भाजपा नेता संजय टंडन ने प्रधानमंत्री मोदी के 2024 के पहले `मन की बात’ प्रोग्राम को जन-जागरण बताया, कहा- देश के हाथ मजबूत हुए

संजय टंडन प्रोग्राम को वार्ड-1 में सहयोगी नेताओं के साथ सुनकर बोले- देश में पुरातन-नवीनतम विधाओं का बना पुल

CHANDIGARH, 28 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2024 के पहले `मन की बात’ प्रोग्राम को नई तरंग व उमंग के साथ सुना। उन्होंने यह कार्यक्रम चंडीगढ़ सेक्टर-19, वार्ड संख्या-11 के बूथ नंबर-165, बूथ अध्यक्ष ऊषा डोगरा के निवास पर सभी सहियोगी नेताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बदलते भारत, श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर देश के उत्साह, संविधान के 75 वर्ष पूरे होने, नारी सशक्तिकरण व योगदान, स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय, भारतीय सेना को मजबूत बनाने वाले केएम करिअप्पा, पद्म पुरस्कार विजेताओं के निस्वार्थ कार्य, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद चिकित्सा, समुद्री तटों पर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाताओं व चुनाव आयोग के प्रयास जैसे अनेक विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी।

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होना ऐतिहासिक घड़ी है। इतने वर्षों की यात्रा में भारत ने धरा से आकाश तक अपनी मंजिल तय की और देश विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को एकजुटता की मिसाल बताया, जिसने देश को एक सूत्र में पिरोया और विश्व ने देश की सामूहिकता शक्ति को देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पुरातन और नवीनतम तकनीक के गठजोड़ व जानकारियों के साथ हर क्षेत्र की विकास यात्रा को तीव्र गति प्रदान करने में जुटे हैं। इसका जीवंत उदाहरण देश में `सेल्फ हेल्प ग्रुप’ की संख्या बढ़ना और उनके काम के दायरे का विस्तार होना है।

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी, श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव से पूर्व उन्होंने अपने सेक्टर के मंदिर व आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक साफ-सफाई की और आगे भी राम सेवा करते रहेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शब्दकोश से कमजोर' शब्द को निकालने की ठानी है। जिसकी ताजा मिसाल 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के 20 दस्तों में से 11 दस्ते महिलाओं के होना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को दर्शाता है, जो 21वीं सदी के भारत को वूमेन लेड डेवलपमेंट मंत्र के साथ आगे बढ़ाने व सबका साथ-सबका विकास की भावना को समर्पित है। संजय टंडन ने कहा कि इस बार 13 महिला एथलीट/खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड सम्मान मिलना, आत्मनिर्भरसेल्फ हेल्प ग्रुप’ की देश में बढ़ती संख्या और काम करने के दायरे का विस्तार इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने वादों व दावों को सार्थक बनाने पर अधिक भरोसा रखते हैं। यही कारण है कि उन्होंने कहा कि गांव-गांव के खेतों में नमो ड्रोन दीदियां ड्रोन के माध्यम से खेती क्षेत्र में भी मदद करती दिखाई देंगी। नवीन तकनीक के इस्तेमाल से अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाना जारी है।
इस मौके पर भाजपा नेता संजय टंडन के साथ मंडल अध्यक्ष सुमिता कोहली, रजिंदर शर्मा, वरिष्ठ पार्टी सदस्य जतिंदर चोपड़ा, कपिल, अंकुर डोगरा, राकेश शर्मा, अमृतपाल सिंह पाली, सुदेश शर्मा, पंकज, दिनेश, सुरेंदर, ललित व दिग्विजय समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!