7 राज्यों की भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी जुटीं चंडीगढ़ में, 2024 में फिर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का लिया मंत्र

पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्रीय बैठक

CHANDIGARH, 12 DECEMBER: भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्रीय बैठक यहां सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उनके अलावा चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष आशा जायसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन, महामंत्री नेहा अरोड़ा, रूबी गुप्ता, कालका की पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश के अलावा लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने महिला शक्ति को 2024 में देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही महिलाओं को सम्मान मिला है। संसद में 33% आरक्षण का बिल लाकर मोदी सरकार ने महिलाओं को में जो विश्वास दिखाया है, वह पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं भी चलाई गई हैं, जिनको जन-जन तक पहुंचना है, ताकि अधिक से अधिक जनता को इनका लाभ मिल सके तथा इन योजनाओं के बलबूते 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बने। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को लोगों ने स्वीकार किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताया तथा अलग-अलग नौ कार्यक्रम दिए। एनजीओ के लिए दशमति छत्तर, वूमेन स्पोर्ट्स कनेक्ट के लिए भारती सूद वीनू, वूमेन ट्रैवलर्स कनेक्ट के लिए डॉ. कायनात काजी, ट्रांसजेंडर कनेक्ट के लिए उपदेश एंडोत्रा, स्मार्ट वूमेन लीडर के लिए रेखा गुप्ता, वूमेन राइटर कनेक्ट के लिए समिता बरूआ, युवती सम्मेलन के लिए रेखा कुमारी, सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए सुमित्रा दहिया को इंचार्ज बनाया गया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा लोगों तक पहुंचेगा तथा 2024 में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!