चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस नेता रवि आदिवाल समेत कई युवा भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो रहा, भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा: जतिंदर मल्होत्रा

CHANDIGARH, 12 DECEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस अर्बन-2 के महासचिव, वाल्मीकि धर्म समाज मंदिर के चेयरमैन तथा रामदरबार फेज-1 वाल्मीकि शोभायात्रा के प्रधान रवि आदिवाल आज अपने कई साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता अजय शर्मा, राजेश पासवान, एवं चेतन मुंजाल द्वारा रामदरबार कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में रवि आदिवाल के साथ रवि, दीपा, चीमा, रवि चड्ढा, रवि चोपड़ा, सरबजीत, असलम, मुकेश, प्रदीप कुमार, वरुण एवं अन्य कई युवाओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने रवि आदिवाल और उनके साथियों का भाजपा का पटका पहनकर स्वागत किया। मल्होत्रा ने कहा कि सारे देश में राजनीति की समझ रखने वाले और सामान्य नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के विकास और नागरिक भलाई के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो रहा है, जबकि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का अमृतकाल चल रहा है। चंडीगढ़ में भी रवि आदिवाल जैसे युवाओं के आने से भाजपा और मजबूत होगी तथा 2024 में एक बार फिर भाजपा की जीत का परचम लहराएगा।

इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, प्रदेश सचिव हुकम चंद, पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, कार्यालय सचिव देवी सिंह, पूर्व महापौर रविकांत शर्मा, पार्षद मनोज सोनकर, गुरचरणजीत सिंह काला, उमेश घई, सतिंदर सिद्धू, मंडल अध्यक्ष बजिंदर सूद, अमित खेरवाल, भरत कुमार, अश्वनी मुंजाल, अजय शर्मा, कुलबीर, सुखविंदर परमार, मनीष शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!