चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने किया इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा, डीसी से बात कर समस्याएं हल कराईं

CHANDIGARH, 24 MARCH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने आज इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 का दौरा किया। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों ने अरुण सूद का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में आ रही मुश्किलों के बारे में उनके साथ चर्चा की।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को ज्ञापन सौंपते हुए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के कारोबारी।

कारोबारियों की समस्याएं सुनने के तुरंत बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगड़ के डीसी से बात कर कुछ मुश्किलों का मौके पर ही हल करा दिया। इस अवसर पर भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष निगम, इंडस्ट्रीयल शेड वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह, चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार, इलेक्ट्रिकल मार्केट से सुभाष गोयल, ट्रेडर एसोसिएशन से रवि महाजन, चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल यूथ एसोसिएशन से रितेश अरोड़ा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने अरुण सूद का इंडस्ट्रियल एरिया में आगमन पर आभार जताया।

error: Content can\\\'t be selected!!