चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने मनाया करवाचौथ पर्व, सेक्टर-25 में किया कार्यक्रम

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज सेक्टर 25 में करवा चौथ की पूजा का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ज्योति हंस के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया और भगवान से अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे भी विशेष तौर पर उपस्थित हुईं। उन्होंने बताया कि करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना भगवान से करती हैं। आज का जो कार्यक्रम सेक्टर 25 में रखा गया, उसमें दर्जनों महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।

error: Content can\\\'t be selected!!