गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों व अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इसका आयोजन हम्बल टू बी चंडीगढ़ियन ट्रस्ट ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर किया गया था।

रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व अन्य।

शिविर के दौरान गवर्नमेंट मेडीकल कालेज एवं हॉस्पीटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 की टीम ने 50 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने रक्तदानियों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है, जिससे दूसरों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। प्रदीप छाबड़ा ने सभी से इस तरह के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शशिशंकर तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं ट्रेडर्स सैल के चेयरमैन राकेश गर्ग, जतिंदर धामी, अजय जोशी, साहिल दुबे, धर्मवीर सिसौदिया आदि भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!