पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल सत्यपाल जैन से मिला

CHANDIGARH, 13 APRIL: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और पीयू सीनेट के मेंबर एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के निवास स्थान पर उनसे मुलाकात की तथा उनको बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य और सर्वविध कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सत्यपाल जैन ने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों का दिल से स्वागत किया और अपने विचार भी सांझा किए। सत्यपाल जैन ने पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड कर्मचारियों की बातों को ध्यान से सुना तथा कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं। आज जो रिटायर्ड कर्मचारी उनसे मिले उनमें प्रोफेसर वेद प्रकाश उपाध्याय, लाजपत राय, प्रकाश शर्मा, जसविंदर सिंह, काशीनाथ पांडेय, सुभाष चंद्र, नन्द किशोर भसीन, राम कृपाल यादव, बहादुर सिंह और अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति से सम्मानित प्रो. उपाध्याय ने प्रणीत संस्कृत और हिन्दी व्याख्या सहित शुक्ल यजुर्वेदीया रुद्राष्टाध्यायी, विद्यारण्यभाष्य, संस्कृत हिन्दी और अंग्रेजी भाषा सहित सस्वर श्रीसूक्त तथा आदित्यस्तोत्र जैन को भेंट किए। लाजपत राय ने कहा कि सत्यपाल जैन पीयू के कर्मचारियों का हमेशा सहयोग करते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!