महंगाई के खिलाफ जनता में भारी रोष और कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को लेकर जबरदस्त जोश: भूपेंद्र हुड्डा

महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के खिलाफ रामलीला मैदान में पहुंचेंगे हरियाणवी: हुड्डा

हल्ला बोल रैली में हरियाणा की होगी सबसे बड़ी भागीदारी: चौ. उदयभान

CHANDIGARH, 28 AUGUST: महंगाई के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी रोष और दिल्ली में होने वाले कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के प्रति जनता में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। यह कहना है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज चंडीगढ़ स्थित आवास पर हरियाणा के 5 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान द्वारा बुलाई गई इस महत्वपूर्ण बैठक में कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, सिरसा और अंबाला लोकसभा हलकों के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में भीड़ जुटाने को लेकर सभी की जिम्मेदारियां तय की गई।

रैली में भीड़ जुटाने के प्रति नेता और कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान काफी उत्साहित नजर आए। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऊपर से अग्निपथ जैसी योजना को लागू करके सरकार ने युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। इन तमाम मुद्दों को लेकर हरियाणा के लोग रामलीला मैदान में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

चौ. उदयभान ने बताया कि हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। रैली में सबसे बड़ी भागीदारी हरियाणा की होगी। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी लोकसभा हलकों की बैठकें ली जा रही हैं। इनमें वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तार से मंथन किया जा रहा है।अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा,जयप्रकाश जेपी, प्रो.संपत सिंह, प्रो.रामभगत,विधायक अमित सिहाग, विधायक शिशपाल केहरवाला,
विधायक वरूण मुलाना, विधायक मेवा सिंह, विधायक बी.एल. सैनी, विधायक धर्म सिंह छोक्कर, सुशील इंदौरा, डॉ. केवी सिंह, पुर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेडा, परमवीर सिंह, कुलबीर बेनीवाल, रामकिशन फौजी, रामनिवास घोडेला, नरेश शेलवाल, रणधीर सिंह धीरा, बुल्ले शाह, नरेंद्र सांगवान, जिलेराम शर्मा, राकेश कंबोज, भीमसेन मेहता, अनिल राणा, त्रिलोचन सिंह, सुल्तान सिंह जाडोला,लहरी सिंह,दिल्लू राम बाजीगर, सुभाष चौधरी,जयदीप धनखड़, दिव्यांशु बुद्धिराजा आदि कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के वरिष्ट नेता एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहें।

error: Content can\\\'t be selected!!