देश के विभाजन की विभीषिका देखनी है तो इस प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करें

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगी है प्रदर्शनीः आज की पीढ़ी को भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द की सच्चाई से अवगत कराने में सहायक होगी यह प्रदर्शनी-अरुण सूद

CHANDIGARH, 12 AUGUST: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत आज सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महासचिव रामवीर, सचिव तजिंदर सिंह सरां, देवी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चंद जैन, सह संयोजक रविकांत शर्मा, पूनम शर्मा, जिला संयोजक संजीव वर्मा, मीनाक्षी ठाकुर, इंदिरा सिंह, राजेश अरोड़ा, सतपाल वर्मा, स्वराज उपाध्याय के अलावा पार्षद राजेंद्र शर्मा, जसमनप्रीत सिंह और हरजीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के विभाजन की विभीषिका के बारे में कहा था कि भारतवासी बंटवारे का दर्द भूल नहीं सकते और इसी दर्द को याद करते हुए 14 अगस्त को हर वर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानाने की बात कही थी। इस पर अमल करते हुए भाजपा द्वारा देशभर मे 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला किया गया है और इसी कड़ी मे चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा भी यह दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। आज की यह प्रदर्शनी इसी कार्यक्रम का हिस्सा है।

अरुण सूद ने बताया कि 14 अगस्त 1947 को भारत दो हिस्सों में बंट गया था। दूसरा हिस्सा पाकिस्तान बना। इतना ही नहीं, इस बंटवारे के दौरान दोनों तरफ दंगे भड़के और हिंसा मे लाखों लोगों की जान चली गई थी। इन दंगों में भारत ने जो दर्द झेला, वह आज भी हजारों लोगों के दिलों में जिन्दा है। देश इस दर्द को भुलाया नहीं जा सकता, बंटवारे की इस त्रासदी की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान 14 अगस्त को चंडीगढ़ के सभी मण्डलों में शांति मार्च भी निकले जाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!