चंडीगढ़ की आदर्श कॉलोनी के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, अरुण सूद ने किया स्वागत

CHANDIGARH, 25 JULY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर चंडीगढ़ की आदर्श कॉलोनी के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज भाजपा का दामन थामने वालों में पंडित महेश चंद्र शास्त्री, विष्णु राघव, उमेश कुमार, ओमप्रकाश, पूरन लाल, श्रीमती अनीता रानी मुख्य रूप से शामिल हैं। उनको प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल देशवासियों की सेवा में लगे रहते हैं। उनके नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है तथा पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की लोकहित योजनाओं से आकर्षित होकर अनेक व्यक्ति आए दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां भाजपा में शामिल होने वाले लोगों से चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के
कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान- सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर भारत रत्न अटल जिला के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, मंडल 24 के अध्यक्ष गुलशन गिरधर, मनोनीत पार्षद मोहिंदर कौर, मंडल महामंत्री नरिंदर सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!