कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, स्वास्थ्य, शिक्षा व खेलों से जुड़ी गतिविधियों पर जोर देगी नई टीम

CHANDIGARH, 1 MARCH: कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की एक बैठक सैक्टर-27 के सामुदायिक केन्द्र में आयोजित की गई। इसमें सभा के प्रधान मनोज रावत, महासचिव दीपक सिंह परिहार व कोषाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कुमाऊं सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया और सभी नए पदाधिकारियों को पद की शपथ ग्रहण करवाई।

कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि नई कार्यकारिणी में दलीप सिंह रावत, गोकुल सिंह नगरकोटी, हर सिंह डंगवाल, बसंत सिंह अधिकारी, जगत सिंह तडियाल को उप प्रधान बनाया गया है। त्रिभुवन बेलवाल, राजेन्द्र सिंह नगरकोटी, देवेन्द्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, भगत सिंह रावत को सचिव तथा शशि प्रकाश पांडेय को प्रेस सचिव एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया है। शशि प्रकाश पांडेय लगातार कई वर्षों से इस पद पर हैं। इसके अलावा भूपेन्द्र सिंह रावत तथा हरीश कंडारी को कार्यालय सचिव, आनंद कोरगां, महेश शर्मा, कैलाश फूलारा को सांस्कृतिक सचिव, मोहिंदर सिंह बोरा को सांस्कृतिक कोषाध्यक्ष, मदन सिंह रावत और राकेश को खेल सचिव, भोपाल सिंह मनराल को कोष निरीक्षक, भूपेन्द्र सिंह खाती को भण्डार सचिव, प्रवीन सिंह रावत, बिशन सिंह कंडारी, दलीप सिंह गैड़ा, बलबीर सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह मनराल, राजेन्द्र सिंह रोतेला, बाला दत्त बेलवाल (बी.डी. बेलवाल) को सलाहकार, धन सिंह रावत, नाथू सिंह मेहरा, बचन सिंह नगरकोटी, मान सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, थान सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह रावत, कुन्दन सिंह कोरंगा, राजेन्द्र सिंह कंडारी, हरि सिंह अधिकारी, राजेन्द्र सिंह पाटनी, पूरण सिंह गुसांईं, मोहन सिंह फर्सवान, गोपाल सिंह बिष्ट, श्याम सिंह रावत, केशर सिंह वसनाल को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा जसवंत सिंह बोरा, हरीश पाण्डे, दिनेश सिंह फर्सवान, दलीप सिंह चौहान, महेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, आनंद सिंह नेगी, रमेश खातीं, दीपक नेगी, केडी पाण्डे, प्रयाग दत्त, नन्दन सिंह कोरंगा, राजेन्द्र सिंह राणा को कार्यकारिणी सदस्य, दर्शन सिंह कोरंगा, वीरेन्द्र अधिकारी, आनंद सिंह नेगी, केआर मठपाल, डीडी भट्ट, भूपेन्द्र को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

इस मौके पर कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान मनोज रावत व महासचिव दीपक परिहार ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया और प्रधान मनोज रावत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को आपस में जोडऩे की रहेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी द्वारा जो फंड इकट्ठा किया गया है, उसे नहीं छेड़ा जाएगा। नई टीम द्वारा खुद प्रयास कर नया फंड इकट्ठा किया जाएगा। साथ ही कुमाऊं सभा को चंडीगढ़ में नए सिरे से बुलंदियों पर पहुंचाने का हर प्रयास होगा। महासचिव दीपक परिहार ने कहा कि हेल्थ, स्पोर्ट्स, एजुकेशन से जुड़ी गतिविधियों पर हमारा ज्यादा फोकस रहेगा व समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही कुमाऊंनी होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!