प्रधानमंत्री मोदी ने किया नारी शक्ति वंदन अभियान का समापन

चंडीगढ़ सहित देशभर में देखा गया सीधा प्रसारण

CHANDIGARH, 7 MARCH: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारसात (पश्चिम बंगाल) से राष्ट्र को संबोधित किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देशभर के साथ चंडीगढ़ प्रदेश के सभी 6 जिलों में भी सुना गया। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जिले का कार्यक्रम रवि रावत, सुनीता धवन (अभियान प्रमुख ) के नेतृत्व में, रानी लक्ष्मीबाई जिले का कार्यक्रम आर्यसमाज मंदिर सेक्टर-19 में सतपाल वर्मा, अजय सिंगला (अभियान संयोजक ), अटल जिले का कार्यक्रम सामुदियक केंद्र सेक्टर-49 में राजिंदर जोशी, अजय कौशिक (अभियान सदस्य ),पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिले का कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र मौलीजागरां में भूपिंदर सैनी के नेतृत्व में तथा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले का कार्यक्रम सेक्टर-32 में हुआ।

चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा नेगी ने भारत रत्न अटल जिला मंडल नंबर-35 सेक्टर-49 में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ नारी शक्ति वंदन प्रोग्राम को देखा व सुना और सभी से 9090 9020 24 पर मिस्ड कॉल भी कार्रवाई एवं सभी से मोदी एप डाउनलोड करवाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी और मंडल प्रधान एन.के. शाही, उनकी पूरी टीम मौजूद रही। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गुरदीप कौर, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा हेमा शर्मा और उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। सोशल मीडिया इंचार्ज समीर चाकू और उनकी टीम के समस्त पदाधिकारी तथा सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश के सभी जिलों के मंडलों की टीम ने भी अपने-अपने जिलों में यह कार्यक्रम सुना।

error: Content can\\\'t be selected!!