20 तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 72वें गणतंत्र दिवस की धूम, भाजपा व कांग्रेस ने भी फहराया तिरंगा

CHANDIGARH: देश का 72वां गणतंत्र दिवस आज चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली (ट्राइसिटी) में भी धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा देश भक्ति के तराने गाए गए। हालांकि तमाम गणतंत्र दिवस समारोहों पर कोरोनाकाल का भी असर देखा गया लेकिन देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में जहां चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली, वहीं पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। मोहाली में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके अलावा सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने तो सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने तिरंगा फहराया। देखिए तस्वीरें…

चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करते प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा।
चंडीगढ़ में शहीदों का श्रद्धांजलि देते हुए प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा।
मोहाली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर।
मोहाली के आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़ते पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर।
मोहाली में परेड का निरीक्षण करते पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर।
मोहाली में परेड के दौरान पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को सलामी देते हुए स्काउट-गाइड्स।
पंचकूला में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
पंचकूला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड की सलामी लेते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा। साथ में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी दिख रहे हैं।
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में ध्वजारोहण करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद।
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व अन्य।
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र पठानिया व अन्य।
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, भाजपा पार्षद अनिल दुबे व अन्य।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ता।
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा।
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस नेता अजय जोशी, पूर्व पार्षद मंजीत सिंह।
error: Content can\\\'t be selected!!