सेक्टर-43 की ग्रीन बेल्ट में हुआ पौधारोपण, पार्षद प्रेमलता ने नीम का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

कहा- पर्यावरण को शुद्ध रखना सबकी सांझी जिम्मेदारी, वार्ड के पार्कों में प्रतिदिन लगाए जाएंगे पौधे

CHANDIGARH, 16 JULY (ANewsoffice): पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज सेक्टर-43 की ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने औषधीय गुणों से भरपूर ‘नीम’ का पौधा लगाकर किया। मुख्य अतिथि के आह्वान पर सेक्टर के निवासियों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण किया।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना सबकी सांझी जिम्मेदारी है। उन्होंने घोषणा की कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और आने वाले दिनों में वार्ड के विभिन्न पार्कों में प्रतिदिन पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में RWA के प्रतिनिधि राजेश राय, विक्रम चोपड़ा, अशोक पराशर, सर्व प्रकाश शर्मा, लोकेश चोपड़ा, अवतार सिंह, मनजीत कौर, एएस धामी, एचएस कलेर, डीआर वर्मा, शोभा, बलवंत कौर मान, रत्न टांक, सुधीर सुमन, टीआर शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य निवासी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। सभी ने अपने हाथों से पौधे रोपे और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सेक्टरवासियों ने इस अनुकरणीय और सराहनीय पहल के लिए पार्षद श्रीमती प्रेमलता का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!